दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने किया रुपए 1.95 लाख की लागत से लगे स्ट्रीट लाइट का किया लोकार्पण।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

 

*नेवई-उतई मुख्य मार्ग पर 141 डिजाइनर पोल से जगमगाया 3 किमी का सफर* ..

 

*विधायक ललित चंद्राकर ने किया ₹1.95 लाख की लागत से लगे स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण*..

 

*बोले – मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी*..

 

 

 

नेवई से उतई मुख्य मार्ग पर नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 किलोमीटर तक लगाए गए 141 डिजाइनर पोल का विधायक श्री ललित चंद्राकर ने मुख्यातिथि के रूप में स्विच बटन दबाकर विधिवत लोकार्पण किया। इन पोल की कुल लागत राशि ₹1.95 लाख है।

 

लोकार्पण अवसर पर *मुख्यातिथि विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने कहा कि नेवई-उतई मुख्य मार्ग पर डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगने से अब रात में आवागमन करने में सुविधा होगी। छात्र-छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अब अंधेरे की वजह से परेशानी नहीं होगी। सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।

श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को पूरा करने के लिए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। डबल इंजन सरकार में शहर हो या गांव, हर क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने निगम प्रशासन और रिसाली के जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही विकास को गति मिलती है।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में रिसाली,नेवई, उतई सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।

 

इस अवसर पर रिसाली निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति श्री केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सदस्य श्री सनीर साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, महामंत्री श्री नरेन्द्र निर्मलकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी, रिसाली निगम विधायक प्रतिनिधि श्री गोविन्द साहू, पार्षदगण श्री राहुल राय, श्री धर्मेन्द्र भगत, श्री हरीश नायक, श्री विक्की चन्द्राकर, श्री विधि यादव, श्री परमेश्वर, श्री चंद्रप्रकाश निगम, श्रीमती सविता धवज, श्रीमती रमा साहू, श्रीमती ममता नवीन सिन्हा, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती सोनिया देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता, निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction