दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर और अशोक चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी।

*रक्षाबंधन पर स्नेह, विश्वास और अपनापन का उत्सव*….

*विधायक ललित चंद्राकर एवं अशोक चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी*…

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अटूट विश्वास देखने को मिला। विधायक ललित चंद्राकर एवं *अशोक चंद्राकर* की बहनों ने स्नेहपूर्वक उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर की बड़ी बहनें *श्रीमती सरोज चंद्राकर* एवं *श्रीमती सुनंदा चंद्राकर* ने विधायक जी एवं बड़े भाई अशोक चंद्राकर को राखी बांधी।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:

_”भाई-बहन का रिश्ता केवल एक रिश्ता बस नहीं है, यह बचपन की अनगिनत यादों, अपनापन और जीवनभर साथ निभाने वाले विश्वास का नाम है। आज रक्षाबंधन के अवसर पर प्रिय मेरी बड़ी बहन श्रीमती सरोज चंद्राकर व श्रीमती सुनंदा चंद्राकर ने स्नेहपूर्वक मेरी कलाई पर रक्षासूत्र बांधी।_

राखी के इस पवित्र धागे के साथ बचपन की वे अनमोल यादें – छोटी-छोटी नोकझोंक, रूठना-मनाना, साथ बिताए अनगिनत पल और हर सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का वह अटूट विश्वास जीवंत हो गया। समय भले ही बदल जाए, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में बसा यह अपनापन और स्नेह कभी कम नहीं होता।_

प्रिय बहनों, इस पावन अवसर पर आपको रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”_

विधायक जी ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके मान-सम्मान और रक्षा का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियों को भी रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भाई-बहन का यह प्रेम और सौहार्द हमारे समाज और क्षेत्र की एकता की पहचान है।

कार्यक्रम में परिवारजन, शुभचिंतक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में त्योहार का उल्लास और स्नेह दिखाई दिया।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।