दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने ,तारे ज़मीन पर, मूक बधिर आवासीय विद्यालय के बच्चों को वितरित की पुस्तकें ,एवं बैग। उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।।

 

 

*विधायक ललित चंद्राकर ने “तारे जमीन पर” मूक-बधिर आवासीय विद्यालय के बच्चों को वितरित की पुस्तकें एवं बैग, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं*

 

*”शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते हैं नई उड़ान” – विधायक ललित चंद्राकर*

 

 

आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर जी* धनोरा स्थित *”तारे जमीन पर” मूक-बधिर बच्चों के आवासीय विद्यालय, हरिशीकेश एजुकेशन सोसायटी* पहुंचे।

 

इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत *32 मूक-बधिर बच्चों* को पुस्तकें एवं बैग वितरित कर विधायक श्री चंद्राकर ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि _”बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर मन को बेहद प्रसन्नता हुई। शिक्षा और सहयोग के छोटे-छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनते हैं। ये बच्चे विशेष हैं और इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।”_

 

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि हरिशीकेश एजुकेशन सोसायटी द्वारा मूक-बधिर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा देकर समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे प्रयास ही समाज को संवेदनशील और समावेशी बनाते हैं। विधायक जी ने आश्वस्त किया कि विद्यालय के विकास एवं बच्चों की सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग राज्य सरकार एवं उनके द्वारा किया जाएगा।

 

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

संस्था की डायरेक्टर श्रीमती गीता विश्वास जी, प्राचार्य श्रीमती देवोप्रिया घोष जी, श्रीमती लातेश्वरी ठाकुर जी, श्रीमती प्रीति साहू जी, श्रीमती गुंजा राव जी, श्रीमती गायत्री साहू जी, श्रीमती भद्राशीला पजारे जी, श्रीमती डॉली देवांगन जी, श्रीमती कुसुमलता जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    *कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश* दुर्ग 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह…

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    *बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर* *- पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बनेगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Unlocking Betting Exchanges: A New Era Beyond Traditional Bookmakers

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    दुर्ग।संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं ने निभाई पक्ष विपक्ष की भूमिका।

    दुर्ग।संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं ने निभाई पक्ष विपक्ष की भूमिका।

    दुर्ग। रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न।

    दुर्ग। रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न।