दुर्ग। विकसित भारत जी राम ग्रामीण योजना 2025 पर संभाग स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

*विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना-2025 पर संभाग स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित*

दुर्ग, 03 अगस्‍त 2026 / विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायत प्रतिनिधियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से 3, 4 एवं 5 अगस्त तक दुर्ग संभाग में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में दुर्ग एवं बालोद जिले के जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक, सहभागी एवं साक्ष्य-आधारित विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला दुर्ग श्री अरदीप ढीढ़ी तथा सहायक परियोजना अधिकारी जिला बालोद श्री ओमप्रकाश साहू ने विकसित ग्राम पंचायत योजना के विभिन्न मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन, गैप एनालिसिस, संसाधन मानचित्रण, जीआईएस, पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म, आधारभूत संरचना की कमियों के विश्लेषण तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना-2025 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकासोन्मुख बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण में विकसित भारत जी-राम ग्रामीण योजना-2025 के उद्देश्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता, सुशासन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पंचायतों के प्रभावी संचालन एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कार्यशाला में बताया गया कि विकसित ग्राम पंचायत योजना सहभागी योजना, साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण, डिजिटल तकनीकों के उपयोग तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण पर आधारित है। इसका उद्देश्य विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुरूप ग्राम पंचायतों में समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला में जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष श्री लिमान साहू, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद पंचायत गुरुर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जनपद पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद पंचायत डौंडी के अध्यक्ष श्री सुरेश कौड़ो तथा जनपद पंचायत डौंडी लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती क्रांति प्रकाश सोननसा सहित विभिन्न जनपद पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

        *मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान*   *17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिये जलाएं जाएंगे*   दुर्ग, 13…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।