दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*रि-नीट परीक्षा 2026*

*कलेक्टर-एसएससपी ने लिया परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्था का जायजा*

दुर्ग, 20 जून 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने आज संयुक्त रूप से रि-नीट परीक्षा 2026 के अंतर्गत 21 जून, दिन रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्र क्रमशः झाडूराम देवांगन बहुउद्देशीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग और स्वामी आत्मांनद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खम्हरिया (जुनवानी) पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर केन्द्राध्यक्षों से चर्चा कर परीक्षा केन्द्रों में फर्नीचर, बिजली, पंखा, साफ-सफाई, पेयजल, वॉशरूम, पार्किंग, दिवाल घड़ी, जनरेटर एवं सीसी कैमरा, साऊंड सिस्टम आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने बारिश को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने, परीक्षार्थियों के बैग एवं अन्य सामग्री रखने कक्ष और प्रिस्किेनिंग कक्ष की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग परीक्षा केन्द्र सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों में भी परीक्षार्थियों को सुगमता से पहुंचने के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाने और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खम्हरिया में जनरेटर की भी व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि एनटीए के गाइडलाइन के तहत समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञात हो कि जिले में उक्त परीक्षा हेतु 19 परीक्षा केन्द्र क्रमशः बीएसपी प्रीमियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-02 भिलाई, बीएसपी सीनियर सेकेण्डरी सेक्टर-10 भिलाई, बीएसपी सीनियर सेकेण्डरी सेक्टर-07 भिलाई, शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, शासकीय डी.वाय.टी. स्नातकोत्तर स्वशासकीय महाविद्यालय दुर्ग, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग, स्वामी आत्मानंद जेआरडी शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, स्वामी आत्मानद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर-6 भिलाई, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दीपक नगर दुर्ग, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक खम्हरिया (जुनवानी), शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरौदा टैंक भिलाई, इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर दुर्ग, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर दुर्ग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल फरीद नगर कोहका, पीएम श्री केवीबीएमवाई भिलाई तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल रिसाली भिलाई बनाये गये हैं। जिसमें कुल 6939 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती सीमा नायक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।