दुर्ग। राजपूत छत्रीय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 द्वारा प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती उपसमिति राजिम में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 द्वारा प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती उप समिति राजिम में बड़े ही उल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हुआ। राजिम उप समिति के सामाजिक भवन हेतु 20 डिसमिल जमीन देने तथा 15 लाख की राशि देने की घोषणा। रायपुर :- राजपूत क्षत्रिय

महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 द्वारा प्रदेश स्तर पर दिनांक 17 जून को उप समिति राजिम में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम बड़े ही उल्लास पूर्वक धूमधाम से संपन्न हुआ । राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर तथा युवा मंडल द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम भी गरिमामई रूप से संपन्न हुआ । शाम 5:00 बजे कार्यक्रम स्थल यादव धर्मशाला भगवान राजिम से नगर भ्रमण हेतु विशाल शोभा यात्रा कतारबद्ध लाइन में खड़े होकर केसरिया झंडा लिए, डीजे धूमल के साथ, पटाखे फोड़ते हुए चौराहे में तलवार चलाते हुए महासभा के केंद्रीय पदाधिकारी रथ में सवार होकर महाराणा प्रताप एवं भगवान श्री राम की जयकारे के साथ शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची। तत्पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक मानo रोहित साहू द्वारा राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति राजिम सामाजिक भवन निर्माण हेतु 15 लाख राशि देने की घोषणा की गई । इसी प्रकार विशिष्ट तिथि महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजिम द्वारा राजपूत समाज भवन हेतु 20 डिसमिल जमीन देने की घोषणा की गई । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती शालिनी राजपूत अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास कला बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन, राज्य मंत्री दर्जा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस द्वारा किया गया ।। राजपूत क्षत्रिय महासभा के प्रचार सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी 37 उप समितियां से राजपूत उपस्थित हुए थे।। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उप समिति राजिम को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से केंद्रीय पदाधिकारी महासभा के अध्यक्ष बजरंग सिंह बैंस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भुवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव अशोक ठाकुर, सह सचिव सत्येंद्र राजपूत, उपसचिव घनश्याम सिंह चौहान, संगठन सचिव अजय ठाकुर, प्रचार सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, महिला सचिव श्रीमती मधुबाला ठाकुर, युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा सचिव महेंद्र सिंह ने राजिम उप समिति को बहुत ही बढ़िया भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था एवं शोभायात्रा की व्यवस्था की सराहना करते बधाई प्रेषित किया है । डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 9826 11424

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।