दुर्ग। रक्षाबंधन पर्व पर कलेक्ट्रेट परिसर में एसएच जी महिलाओं का राखी स्टॉल।

 

 

*रक्षाबंधन पर कलेक्टोरेट परिसर में सजा एसएचजी महिलाओं का राखी स्टॉल*

 

*- रिद्धि-सिद्धि स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार की आकर्षक राखियां*

 

दुर्ग, 27 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग में बिहान से जुड़ी रिद्धि-सिद्धि स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आकर्षक राखी स्टॉल लगाया गया है। समूह की सुमन साहू, ग्राम पुरई एवं अंजू साहू, ग्राम पंचायत भंसुली द्वारा स्वयं तैयार की गई रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां स्टॉल पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

समूह की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पहले ही लगभग 70 हजार रुपये की राखियों की सप्लाई की है। इसके अलावा गांव में करीब 45 हजार रुपये की राखियों की बिक्री की जा चुकी है। कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए स्टॉल से भी अब तक लगभग 1 हजार रुपये की राखियों की बिक्री हुई है। इस तरह समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण एवं बिक्री के माध्यम से अब तक लगभग 1.16 लाख रुपये का कारोबार किया जा चुका है। बिहान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। राखी निर्माण और बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आय अर्जित करने के साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। कलेक्टोरेट परिसर में लगाए गए राखी स्टॉल को अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर एसएचजी महिलाओं द्वारा तैयार राखियों की बिक्री महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने वाली प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आई है।

  • Related Posts

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न   भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे…

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।