दुर्ग। महिला आयोग की जनसुनवाई में महत्वपूर्ण फैसले,मोबाइल मुआवजा ,डीएनए टेस्ट और सेवा समाप्ति की अनुशंसा।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*महिला आयोग की जनसुनवाई में महत्वपूर्ण फैसले, मोबाइल मुआवजा, डीएनए टेस्ट और सेवा समाप्ति की अनुशंसा*

दुर्ग, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने आज दुर्ग स्थित प्रेरणा सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की। आयोग की 399वीं प्रदेश स्तरीय एवं दुर्ग जिले की 15वीं सुनवाई में दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के कुल 50 प्रकरणों की सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान आयोग ने कई महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय और अनुशंसाएं जारी कीं। एक मामले में खराब मोबाइल फोन से संबंधित शिकायत पर आयोग ने आवेदिका को उपभोक्ता फोरम में मोबाइल की पूरी कीमत, नया मोबाइल तथा डेढ़ वर्ष की मानसिक क्षतिपूर्ति का दावा प्रस्तुत करने की सलाह दी।

एक अन्य प्रकरण में शासकीय सेवा में रहते हुए द्विविवाह के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आयोग ने संबंधित दो शासकीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की अनुशंसा जिला प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया। सुनवाई के दौरान एक लंबे समय से लंबित पारिवारिक विवाद में आयोग की पहल पर आवेदिका को एक लाख रुपये नगद एवं विवाह में दिया गया सामान वापस दिलाया गया। शेष राशि निर्धारित किश्तों में देने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। पितृत्व संबंधी एक मामले में आयोग ने संबंधित पक्षों के डीएनए परीक्षण की अनुशंसा करते हुए कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा कई मामलों में आपसी समझौते, सामाजिक सुलह एवं न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के आधार पर मामलों का निराकरण किया गया। सुनवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा डॉ. किरणमयी नायक के छह वर्षीय कार्यकाल के लिए उनका सम्मान भी किया गया। आयोग ने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय और अधिकार दिलाने के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।