दुर्ग। मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

*मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*

दुर्ग, 03 अगस्‍त 2026 / माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित “Mediation for Nation 3.0” अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिकाधिक सफल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता माननीय श्री के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा की गई। बैठक में मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग के प्रभारी न्यायाधीश श्री अनिष दुबे एवं जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

माननीय अध्यक्ष ने कहा कि “Mediation for Nation 3.0” अभियान का मूल उद्देश्य ऐसे सभी लंबित प्रकरणों की पहचान कर उन्हें मध्यस्थता के लिए प्रोत्साहित करना है, जिनमें आपसी सहमति एवं समझौते की पर्याप्त संभावना विद्यमान है। इस अभियान के माध्यम से न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या में कमी लाने के साथ-साथ पक्षकारों को कम समय, कम खर्च एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

बैठक में विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि न्यायालयों में लंबित ऐसे सभी उपयुक्त प्रकरणों का सूक्ष्म परीक्षण कर उन्हें अधिकाधिक संख्या में मध्यस्थता हेतु संदर्भित (Refer) किया जाए। साथ ही, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भी अधिक से अधिक समझौतायोग्य प्रकरणों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराया जाए, जिससे अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति से निराकरण सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर न्यायाधीशों द्वारा न्यायिक कार्य के दौरान मध्यस्थता एवं लोक अदालत से संबंधित विभिन्न व्यवहारिक चुनौतियों, पक्षकारों की सहभागिता, अधिवक्ताओं के सहयोग, उपयुक्त मामलों के चयन, समयबद्ध रेफरल प्रक्रिया, समझौते की संभावनाओं के आकलन तथा प्रभावी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में इन चुनौतियों के व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे अभियान के उद्देश्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

बैठक में यह भी बल दिया गया कि Mediation for Nation 3.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता, अधिकाधिक मामलों की पहचान, समयबद्ध रेफरल, मध्यस्थता केन्द्रों की सक्रियता तथा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभियान से संबंधित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए सभी संबंधित अधिकारी समन्वित रूप से कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण हो सके।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।