*पार्षद मनीष यादव के प्रयाश से वार्ड क्रमांक 25, रिसाली में बनेगा शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक)*
*दुर्ग सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया*
रिसाली//दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज सड़क नंबर 04, आशीष नगर पश्चिम, वार्ड क्रमांक 25, रिसाली में 22 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
यह नवीन भवन क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमर क्लीनिक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अपने ही वार्ड में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
*पार्षद मनीष यादव जी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था लगातार पत्राचार किया आज उसका परिणाम सामने है कुछ दिनों ये भवन बनकर तैयार हो जाएगा और क्षेत्र की जनताओं को स्वास्थ सुविधा का लाभ मिलेगा।*
*इस अवसर पर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कि -* “रिसाली निगम क्षेत्र सहित दुर्ग लोक सभा क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सुविधाएं हर घर तक पहुंचें, यही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है। हमर क्लीनिक जैसी योजनाएं उसी संकल्प को जमीन पर उतार रही हैं। क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, अब उनके ही वार्ड में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।”
*इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि -* “हमारी सरकार का संकल्प है – हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, हर परिवार के लिए स्वस्थ भविष्य। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गली तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह हमर क्लीनिक में वार्ड वासियों को उसके घर के पास ही मुफ्त और बेहतर इलाज उपलब्ध कराएगा। लगातार रिसाली के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में रिसाली एक बेहतर स्वरूप में दिखेगा। और लोगों को मूलभूत सुविधा का लाभ मिलेगा।”
*वार्ड पार्षद श्री मनीष यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि -* “वार्ड 25 के नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में ही एक स्वास्थ्य केंद्र हो। विधायक जी व सांसद जी ने हमारी मांग को पूरा किया, इसके लिए मैं समस्त वार्डवासियों की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस क्लीनिक के बनने से विशेषकर माताओं, बहनों और बुजुर्गों को बहुत राहत मिलेगी।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से, मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ साहू जी, श्री अनुपम साहू जी, श्री राजू जंघेल जी, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, वार्ड पार्षद श्री मनीष यादव जी, श्री वीर सिंह साहू जी, श्री एस.एल. मिर्चे जी, श्री अविनाश सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोज साहू जी, डॉ. संस्कृति वर्मा जी, श्री भूपेंद्र बाबी दास जी, श्री डीलेश साहू जी, श्री प्रमोद कोसरे जी, श्री परमेश्वर महिलांग जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, पार्षद श्रीमती माया यादव जी, श्रीमती मोगरा देशमुख जी, श्रीमती सुनीता कोसरे जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी एवं श्रीमती चंद्रकली चतुर्वेदी जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।




