दुर्ग। दुर्ग से राम भक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना।

 

 

*दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना*…

 

*विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर श्री रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना*….

 

 

*दुर्ग।* माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला तीर्थ यात्रा योजना” के अंतर्गत दुर्ग जिले से रामभक्तों का जत्था आज अयोध्या धाम की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ।

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया और सभी रामभक्तों को सफल, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “प्रभु श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने ‘श्री रामलला तीर्थ यात्रा योजना’ प्रारंभ कर प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है।”

 

उन्होंने कहा “यह योजना सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था को समर्पित है। प्रभु श्रीराम के पावन धाम अयोध्या की यह यात्रा निश्चित रूप से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएगी। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि सभी यात्रियों की यात्रा निर्विघ्न और मंगलमय हो।”

 

विधायक जी ने कहा कि “हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास के साथ-साथ संस्कृति और आस्था को भी सहेजने का काम कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद अब छत्तीसगढ़ के लोग भी आसानी से प्रभु के दर्शन कर पा रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री ओमेश्वर राजू यादव जी, नगपुरा के पूर्व सरपंच श्री सुखदेव देवांगन जी, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न   भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे…

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।