दुर्ग। जनदर्शन में प्राप्त हुए 84 आवेदन।

*घास भूमि पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण की शिकायत, हटाने के आदेश के बावजूद जारी है काम*

*- ग्राम मेड़ेसरा में शासकीय नाले का रास्ता बदलने की शिकायत, जलभराव से फसलों को नुकसान*

*- जनदर्शन में प्राप्त हुए 84 आवेदन*

दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 84 आवेदन प्राप्त हुए।
इसी कड़ी पाटन तहसील के ग्राम बोदल में घास भूमि पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण किए जाने की शिकायत की। ग्रामवासी ने शिकायत कर अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घास भूमि के एक हिस्से पर कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। इससे आम रास्ते की चौड़ाई कम होकर लगभग 3.4 मीटर रह गई है, जबकि पहले रास्ता करीब 20 फीट चौड़ा था। दोनों पक्षों के दस्तावेजों और पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया था। आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया और निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार पाटन को त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
भिलाई के वार्ड क्रमांक 25 स्थित हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने को लेकर मोहल्लेवासियों ने शिकायत की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले से ही छत पर मोबाइल टावर लगा हुआ है और अब वहां दोबारा टावर लगाने का काम किया जा रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है। निवासियों ने मोबाइल टावर से निकलने वाले विद्युतचुंबकीय विकिरण के संभावित स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर चिंता जताई। इस पर कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ग्राम पंचायत मेड़ेसरा तहसील अहिवारा निवासी ने शासकीय नाले का रास्ता अवैध रूप से बदलने और शासकीय भूमि पर कब्जे की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पुराने प्राकृतिक नाले का रास्ता बदलकर उसे छोटा कर दिया गया है तथा शेष भूमि पर खेती की जा रही है। इससे बारिश और बाढ़ का पानी खेतों में भरने से फसलों को नुकसान तथा खेतों की मेड़ों का कटाव हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को मौके का जांच व नाप करवाकर अतिक्रमण पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    दुर्ग। वार्ड 52 में 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, सड़क और नाला निर्माण से नागरिकों को मिलेगीसुविधा।

    -वार्ड 52 में 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन,सड़क और नाला निर्माण से नागरिकों को मिलेगी सुविधा, -बोरसी बस्ती से गणपति विहार और मां कर्मा पीएम…

    दुर्ग ।भाजपा रिसाली मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक विआईपी नगर सामुदायिक भवन में संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लिया संकल्प।

    ‌ *भाजपा रिसाली मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक VIP नगर सामुदायिक भवन में सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लिया संकल्प*। *रिसाली, दुर्ग।* भारतीय जनता पार्टी रिसाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। वार्ड 52 में 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, सड़क और नाला निर्माण से नागरिकों को मिलेगीसुविधा।

    दुर्ग। वार्ड 52 में 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, सड़क और नाला निर्माण से नागरिकों को मिलेगीसुविधा।

    Vývoj Technológií v Slovenských Kasínach Od Roka 2010 Po Dnes

    दुर्ग ।भाजपा रिसाली मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक विआईपी नगर सामुदायिक भवन में संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लिया संकल्प।

    दुर्ग ।भाजपा रिसाली मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक विआईपी नगर सामुदायिक भवन में संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लिया संकल्प।

    Nejlepší Způsoby Platby v Online Kasinech Podrobný Přehled

    दुर्ग ।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 170 अपात्र हितग्राहियों की सूची पर दावा आपत्ति 23 अक्टूबर तक आमंत्रित।

    दुर्ग। दुर्ग न्यायालय में डिजिटल न्याय की ओर एक और कदम ,ई टिकट और प्रमाणित प्रतिलिपियों की ऑनलाइन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण।

    दुर्ग। दुर्ग न्यायालय में डिजिटल न्याय की ओर एक और कदम ,ई टिकट और प्रमाणित प्रतिलिपियों की ऑनलाइन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण।