दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिकता के संबंध में दुर्ग में परिचयात्मक बैठक संपन्न।

 

*छ.ग. में समान नागरिक संहिता के संबंध में दुर्ग में परिचयात्मक बैठक संपन्न*

*- सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने छ.ग. में यूसीसी के संबंध में दिये अपने सुझाव*

दुर्ग, 08 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को व्यवहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा गठित यूसीसी समिति ने जनपरामर्श और विचार-विमर्श शुरूआत कर दी गई है। इसी कड़ी में मंगलवार 08 सितम्बर को दुर्ग में समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति द्वारा उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती डॉ. ज्योति रानी सिंह के समक्ष विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और लिव-इन संबंध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने खुल कर अपने सुझाव दिये। बैठक में पारम्परिक-सामाजिक मान्यताओं को लेकर आधुनिक-वैधानिक सुधारों तक के कई अहम पहुलओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में यूसीसी के पक्ष एवं विपक्ष में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इसमें वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष श्री अरूण अग्रवाल, छत्तीसगढ़ कंवर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री धन्नू राम ठाकुर, छत्तीसगढ़ के मनवा कुर्मी समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री बी.एल. वर्मा, चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के प्रांतीय श्री विजय चन्द्राकर, गोंडवाना सेवा समिति रिसाली के अध्यक्ष श्री अशोक कंगाले, आंध्र समाज भिलाई के संयोजक श्री के. उमाशंकर राव, साहू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री लखन लाल साहू, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र साहू, गोड़ी धर्म संरक्षक समिति के महासचिव श्री भूपेन्द्र नेताम, पेंशनर्स के सदस्य श्री सियाराम सारगो, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बालोद के अध्यक्ष श्री खेमलाल कुंजाम, प्रज्ञा वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री बी.आर. साहू, पद्मश्री शमशाद बेगम, अधिवक्ता श्री लव कुमार रामटेके, हलवा समाज महिला प्रभाग की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका रावत, ताम्रकार समाज भिलाई के सचिव श्री कमलेश ताम्रकार, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्री जनक लाल साहू, सर्व आदिवासी समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री सुदर्शन ठाकुर, यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री महेश यादव, वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य श्री उधान सिंह पवार, आदिवासी समाज जिला बालोद के अध्यक्ष श्री तुलाराम कोर्राम, दुर्ग जिला युवा आदिवासी प्रभाग के अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य श्री संजीव टावरी, आम आदमी पार्टी के श्री पुरूर्षोत्तम राजपूत, बीएसपी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री रवि टोप्पो, कर्मचारी अधिकारी संघ के जिला संयोजक श्री राजेश चटर्जी, भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष श्री हेमंत तांडे, राम मंदिर ट्रस्ट बेमेतरा के अध्यक्ष एडवोकेट श्री बृजमोहन शर्मा, छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुंजाम और मुस्लिम समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष मोहम्मद सुहेल शामिल थे। यूसीसी समिति के सदस्यों ने अवगत कराया कि सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संघों के पदाधिकारियों के सुझाव के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। एडवोकेट प्रांजल शर्मा ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समान नागरिक संहिता क्या है के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समिति की वेबसाईट http://ucc.cgstate.gov.in एवं ई-मेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी साझा किया। समिति द्वारा इसके माध्यम से भी सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। बैठक में समिति के सदस्य सचिव रायपुर संभाग के आयुक्त श्री श्याम धावड़े तथा दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग शहर श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।