दुर्ग। चांदनी चौक भनसुली में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक अक्ती तिहार पर पूतरा पुतरी विवाह धूमधाम से संपन्न।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*चांदनी चौक भनसुली में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ‘अक्ती तिहार’ पर ‘पुतरा-पुतरी विवाह’ धूमधाम से संपन्न*

_*नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निभाई पारंपरिक रस्में*,*विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू जी ने दिया आशीर्वाद*_…

 

*भनसुली, दुर्ग | 19अप्रैल 2026*

 

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखते हुए आज चांदनी चौक, भनसुली में *‘अक्ती तिहार’* के पावन अवसर पर पारंपरिक *‘पुतरा-पुतरी विवाह’* का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गाँव के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पूरे रीति-रिवाज से पुतरा-पुतरी का विवाह संपन्न कराया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

 

इस लोक-पर्व के *‘टिकवान’* की रस्म के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान विधायक प्रतिनिधि *श्री अशोक साहू जी* मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने नव-दंपति स्वरूप पुतरा-पुतरी को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया एवं बच्चों के साथ इस परंपरा का निर्वहन करने वाले परिजनों की सराहना की।

 

*इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अशोक साहू ने कहा अक्ती तिहार केवल एक त्यौहार नहीं, छत्तीसगढ़ की माटी की सुगंध और हमारी पहचान है। पुतरा-पुतरी विवाह जैसी परंपराएँ बच्चों में संस्कार, सामाजिकता और अपनी जड़ों से जुड़ाव पैदा करती हैं। आज की पीढ़ी को मोबाइल और टीवी से निकालकर जब हम अपनी लोक-संस्कृति से जोड़ते हैं, तभी सच्चे अर्थों में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का सपना पूरा होगा। हर गाँव-हर घर तक अपनी परंपरा, अपनी भाषा और अपने तीज-त्यौहारों का गौरव पहुँचे। आप सभी बच्चों को मेरा आशीर्वाद है — खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और अपनी संस्कृति को हमेशा जीवित रखो।”_

गाँव के बुजुर्गों ने अक्ती तिहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व कृषि-संस्कृति का प्रतीक है, जिसमें अच्छी फसल की कामना के साथ पुतरा-पुतरी विवाह कराया जाता है।

 

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से दानी राम तारक डॉ के .के. साहू ,टुकेश निर्मलकर ,वीणा तारक, कुमकुम तारक, प्रतिज्ञा सेन भूमि सेन जानू तारक , मोतिम तारक,सालू निर्मलकर दामिनी निर्मल , आरती, चिंकी साहू, पूजा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।*

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction