ग्राम नंदकठी के हायर सेकंडरी विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन परिचय एवं किए गए अमूल्य कार्यों का स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक द्वारा मंचन किया गया।
भिलाई जिला संगठन के निर्देशानुसार एवं जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू जी के नेतृत्व में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय नंदकठी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन परिचय एवं जीवन में किए गए अमूल्य कार्यों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया ।
शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय नंदकठी के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री माननीय श्री मोदी जी के संघर्ष ,परिश्रम ,राष्ट्रसेवा एवं प्रेरणादायी जीवन को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया ।बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं गुरुजनों के बीच विकसित भारत का परिदृश्य परिलक्षित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती बंजारे जिला पंचायत अध्यक्ष , प्रतिभा देवांगन/पूर्णिमा वर्मा जनपद सदस्य, सुशील साहू सरपंच ग्राम पंचायत नंदकठी,वर्षा देवांगन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदकठी ,मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू ,बूथ अध्यक्ष हरिदास मानिकपुरी ,सुखनंदन देशमुख ,द्वारिका देवांगन CAC श्रीमती पार्वती श्रीवास्तव एवं समस्त पंचगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त व्याख्याता एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे ।
अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रेरणादायी व्यक्तित्वो के जीवन से सीख लेकर बच्चे मेहनत ,अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाये ।




