दुर्ग। ग्राम चिंगरी निवासी वीरेंद्र देशमुख उम्र 60 वर्ष की,खेत भ्रमण के दौरान विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत। शव रख कर अंडा बिजली कार्यालय के सामने ग्रामीणों का धरना , मुआवजा और कार्यवाही की मांग।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप*

*शव रखकर अंडा बिजली कार्यालय के सामने ग्रामीणों का धरना, मुआवजा और कार्रवाई की मांग*

अंडा/चिंगरी। ग्राम चिंगरी निवासी बीरेन्द्र देशमुख (60 वर्ष) की खेत भ्रमण के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे पत्नी अनुसूइया देशमुख, पुत्र जगेश्वर देशमुख एवं गावेश देशमुख सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पति की असामयिक मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बजाय ग्रामीणों ने अंडा स्थित बिजली कार्यालय के सामने रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। उनका कहना है कि जिस विद्युत पोल के कारण हादसा हुआ, वह काफी समय से टेढ़ा-मेढ़ा और झुका हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी विभाग को लिखित आवेदन देकर पोल को सीधा कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोप है कि पोल झुक जाने के कारण बिजली के तार नीचे आ गए थे। इन्हें अस्थायी रूप से संभालने के लिए एक केबल को लोहे के घेरा तार से बांध दिया गया था। समय के साथ केबल में छेद हो गया, जिससे घेरा तार में विद्युत प्रवाह होने लगा और यही हादसे का कारण बना। ग्रामीणों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को रोजगार तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था तथा धरना जारी था। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।