*ग्राम कातरो में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का किया सम्मान*
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कातरो के पंचायत परिसर में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में पहुँचकर नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया, बुजुर्गों का हालचाल जाना एवं स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।और स्वयं ब्लड टेस्ट कराया एवं स्वास्थ परीक्षण कराया।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, आँखों की जांच, सामान्य चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विधायक जी के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
*विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ग्राम कातरो में इस स्वास्थ्य शिविर में आकर मन गदगद हो गया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मंत्र है – सेवा, समर्पण और जनकल्याण। उसी मंत्र को लेकर हमारी डबल इंजन की भाजपा सरकार काम कर रही है।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं – आयुष्मान भारत, महतारी वंदन, और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचे, उसे इलाज के लिए शहरों के चक्कर न लगाने पड़े।
मैं उतई मंडल की पूरी टीम को बधाई देता हूँ जिन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर इतना सुंदर आयोजन किया। हमारे स्वास्थ्यकर्मी हमारे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, जो दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं। आज उनका सम्मान कर हम स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आप सभी स्वस्थ रहें, सशक्त रहें, यही हमारी कामना है।”
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
कातरो सरपंच श्री जितेन्द्र सोनी जी, महामंत्री श्री प्रवीण यदु जी, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, उतई सोसायटी अध्यक्ष श्री फत्ते लाल वर्मा जी, मचांदुर सोसायटी अध्यक्ष श्री फलेन्द्र सिंह राजपूत जी, श्री शुभम वर्मा जी, श्री कन्हैयालाल साहू जी, उपसरपंच श्रीमती पुष्पलता साहू जी, श्री बसंत देवांगन जी, श्री बलवीर जी, श्री मुहपाल साहू जी, श्री कृष्णा साहू जी, श्री होलकर दास मानिकपुरी जी, श्री नन्दलाल साहू जी, श्री घनश्याम साहू जी, श्री बीरम साहू जी एवं श्रीमती सेवती साहू जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






