दुर्ग।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में सेवा संकल्प अभियान शिविर में पहुंचकर स्टाल का किया अवलोकन, नागरिकों को दिलाया योजनाओं का लाभ।

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में सेवा संकल्प अभियान शिविर में पहुँचकर स्टॉलों का किया अवलोकन, नागरिकों को दिलाया योजनाओं का लाभ*

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने आज स्वामी आत्मानंद स्कूल, वार्ड क्रमांक 25 एवं 26, रिसाली में नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान शिविर में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विधायक जी ने शिविर में विभिन्न विभागों – राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, श्रम, पेंशन, आयुष्मान, आधार, राशन कार्ड, विद्युत एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों से चर्चा कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनी और कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया।

इस शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

*विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज रिसाली के इस सेवा संकल्प शिविर में आकर यह देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन खुद चलकर जनता के दरवाजे तक पहुँच रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ हम कार्य कर रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
यह सेवा संकल्प अभियान उसी संकल्प का प्रतीक है। पहले लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, आज एक ही छत के नीचे सभी विभागों के स्टॉल लगे हैं। चाहे आयुष्मान कार्ड हो, राशन कार्ड हो, पेंशन हो या बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र हो, सभी कार्य यहाँ हो रहे हैं।
मैंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। जनता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। रिसाली निगम की पूरी टीम बधाई की पात्र है जिन्होंने इतना सुव्यवस्थित शिविर आयोजित किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि रिसाली क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और वार्ड 25, 26 सहित पूरे रिसाली में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली निगम महापौर श्रीमती शशि सिन्हा जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र सेंडे जी, महामंत्री श्री दशरथ साहू जी एवं श्री नरेन्द्र निर्मलकर जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, पार्षदगण श्री धर्मेन्द्र भगत जी, श्री मनीष यादव जी, श्रीमती सीमा साहू जी एवं श्रीमती रमा साहू जी, प्रदेश कन्या संयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, उपाध्यक्ष श्रीमती सविता महिलांग जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज साहू जी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, श्री विकास कुलश्रेष्ठ जी, श्री बिसाल ठाकुर जी, श्री परमेश्वर महिलांग जी, श्रीमती पार्वती कुर्रे जी, श्रीमती सुनीता कोसरे जी, श्रीमती अर्चना हिरवानी जी, श्रीमती मोंगरा देशमुख जी, श्री सतीश दुबे जी, श्रीमती संध्या साहू जी, श्रीमती ओमकेश्वरी मारकंडे जी, श्रीमती तेजेश्वी सोनवानी जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी, श्री डिकेंद्र हिरवानी जी, श्रीमती बिन्देश्वरी साहू जी एवं श्रीमती मधु कोरी जी सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction