दुर्ग।ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा का आयोजन।

*ग्राम पंचायतों में 20 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा का आयोजन*

दुर्ग, 19 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में 20 अगस्त 2026 को जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के दौरान ‘जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प’ के तहत ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पांच प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जन संवाद-2.0 का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण स्वयं अपने गांव की प्रमुख आवश्यकताओं और विकास प्राथमिकताओं का चिन्हांकन करेंगे। साथ ही वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण के तहत 125 दिन रोजगार के अधिकार, योजना के प्रावधानों और ग्रामीणों की भूमिका के संबंध में संवाद किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ‘मेरे गांव की प्राथमिकता’ वोटिंग वॉल लगाई जाएगी, जिसमें ग्रामीण अपने गांव की जरूरतों को प्राथमिकता क्रम में दर्ज करेंगे। इसके साथ ही ‘125 दिन रोजगार-मेरा अधिकार’ की शपथ दिलाई जाएगी। ‘विकसित भारत संदेश कार्ड’ के माध्यम से ग्रामीण योजना को लेकर अपने सुझाव एवं संदेश देंगे। ‘जनता पूछे-पंचायत बताए’ संवाद मंच में ग्रामीण योजना से संबंधित सवाल सीधे रख सकेंगे और सरपंच एवं सचिव द्वारा उनके जवाब दिए जाएंगे। इससे ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करने के साथ योजना के प्रति पारदर्शिता एवं विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ग्राम सभा के समापन के बाद ‘तिरंगे के साथ विकास संदेश’ के तहत ग्रामीणों, श्रमिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से विकास, रोजगार और राष्ट्रभक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक गतिविधि की फोटो एवं लगभग 30 सेकंड के वीडियो तैयार किए जाएंगे। जन संवाद-2.0 ग्रामीणों की आवाज को गांव की विकास प्राथमिकताओं से जोड़ने और विकसित भारत के संकल्प को ग्राम स्तर पर मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।