दुर्ग।ग्राम अंजोरा ख के आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदीओं का किया सम्मान।

*अंजोरा (ख) में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विधायक ललित चंद्राकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का किया सम्मान*

*आंगन बाड़ी के बच्चों को नेवता भोज कराया गया*।

*दुर्ग ग्रामीण //* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत आज ग्राम अंजोरा (ख) में *आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों से आत्मीय संवाद कर उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवाभाव के लिए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित नेवता भोज में सहभागिता कर बच्चों को नेवता भोजन कराया, सुपोषण एवं पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान की।

*इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 वर्षों तक सेवा को ही अपना संकल्प बनाया है। उन्हीं की प्रेरणा से हम गांव-गांव तक सेवा का दीप जलाने निकले हैं। आज जिस तरह हमारी आंगनबाड़ी की बहनें, सहायिका दीदियां और आशा दीदियां सुबह से शाम तक बच्चों, माताओं और परिवारों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए काम करती हैं, वो वंदनीय है। आप ही सुशासन की असली सेतु हैं। बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना, माताओं को सुपोषित करना, यही विकसित भारत की नींव है। हमारी सरकार हर आंगनबाड़ी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा ही हमारा संकल्प है और जनकल्याण ही हमारा ध्येय है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजोरा सरपंच श्री संतोष सारथी जी, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन जी, महिला मोर्चा अंजोरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रामकली साहू जी, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतल ठाकुर जी, महामंत्री श्रीमती यामिनी हरमुख जी, श्रीमती दीप्ति कटझोरी जी, श्रीमती भुवनेश्वरी साहू जी, श्री माखन साहू जी, पूर्व सरपंच श्री सुखदेव देवांगन जी एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction