रिसाली दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लाटरी पद्धति से मिला अपना मकान ,विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई।

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से मिला अपना मकान, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई*

*हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो। इसी संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रही है।*…..

*रिसाली / दुर्ग, 18 नवंबर 2026 (बुधवार):* प्रधानमंत्री आवास योजना – मोर मकान मोर आस (किराएदारी घटक) अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली में आज लॉटरी पद्धति से कुल 39 हितग्राहियों को आवास आबंटन की कार्यवाही संपन्न हुई। लॉटरी की पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

*आबंटन का विवरण इस प्रकार है -**1 निर्माण स्थल लक्ष्मी नगर (36 यूनिट), रिसाली -* कुल 04 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से आवास आबंटित किया गया।
*2. निर्माण स्थल प्रदीप्ति नगर (348 यूनिट), रिसाली -* कुल 35 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से आवास आबंटित किया गया। इसमें एक वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) हितग्राही को भूतल में लॉटरी पद्धति से आवास आबंटित किया गया है।
आज के लॉटरी आबंटन की विशेष बात यह रही कि 2 हितग्राहियों द्वारा अपने बच्चों के हाथों से लॉटरी पर्ची उठवाई गई, जिससे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी (दुर्ग ग्रामीण) ने सभी 39 हितग्राहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है – हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान हो। इसी संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “मोर मकान मोर आस” योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को छत मिलना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विधायक जी ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत आवास का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में पारदर्शी तरीके से कार्य जारी रहेगा।

इस लॉटरी आबंटन प्रक्रिया में माननीय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, माननीय महापौर महोदया शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र, साहू मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल रिसाली, महापौर परिषद सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आयुक्त महोदया मोनिका वर्मा , नोडल अधिकारी एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    *कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश* दुर्ग 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह…

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    *बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर* *- पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बनेगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Unlocking Betting Exchanges: A New Era Beyond Traditional Bookmakers

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    दुर्ग।संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं ने निभाई पक्ष विपक्ष की भूमिका।

    दुर्ग।संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छात्राओं ने निभाई पक्ष विपक्ष की भूमिका।

    दुर्ग। रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न।

    दुर्ग। रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न।