*अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश जी महाराज का 23 को भिलाई में प्रथम आगमन*
*भिलाई।* श्री राधारमण लाल जू की असीम कृपा से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य इंद्रेश जी महाराज का भिलाई की पावन धरा पर प्रथम आगमन 23 सितंबर को होने जा रहा है।
पूज्य महाराज जी का आगमन भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजपा कार्यकर्ता अतुल पर्वत के सेक्टर-4 स्थित निवास पर होगा। फाउंडेशन द्वारा पूज्य महाराज जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
आयोजन 23 सितंबर, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाउस नंबर 9/ए, स्ट्रीट-32, सेक्टर-4, भिलाई में रखा गया है।




