भिलाई। सुशासन तिहार 2026, के तहत रिसाली में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*”सुशासन तिहार-2026″ के तहत रिसाली में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, विधायक ललित चंद्राकर ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र एवं सामग्री*

नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के सफल संचालन हेतु स्टेशन मरोदा दुर्गा मैदान में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री ललित चंद्राकर मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

विधायक श्री ललित चंद्राकर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन स्थापित करने एवं अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित:*

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंद्राकर के हाथों विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।

– *परिवहन विभाग:* दुष्यंत कुमार तुरकर एवं दावेन्द्र कुमार को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

– *महिला एवं बाल विकास विभाग:* गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार से युक्त “गर्भवती टोकरी” भेंट की गई।

– *समाज कल्याण विभाग:* दिव्यांग हितग्राही दिनेश कुमार साहू को ट्रायसिकल वितरित की गई।

– *स्वरोजगार योजना:* महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु “सक्षम योजना” के अंतर्गत 2 लाख रुपए तथा “छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना” के अंतर्गत 2 लाख रुपए की चेक प्रदान की गई।

– *स्वास्थ्य विभाग:* आयुष्मान भारत योजना के तहत जोहनलाल ठाकुर, विश्राम सिंह निषाद, नेहा कुमारी एवं श्यामनारायण दत्त को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से*

शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, एसडीएम श्रीमान हरिबंस मिरि, रिसाली निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, रिसाली निगम सभापति श्री केशव बंछोर, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेंद्र साहू सहित पार्षद श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती ममता नवीन सिन्हा, श्री राहुल राय, श्री धर्मेन्द्र भगत, श्री समीर, तहसीलदार सुश्री क्षमा यदु, श्री उपेन्द्र रिगरी, श्री संतोष कुशवाहा, श्री व्यास नारायण, श्री अनिल राय, श्रीमती टिकेश्वरी चंद्रवंशी, श्री भूपेन्द्र बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एवं पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाना ही सुशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने शिविर में आए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।