धमधा: छोटे पुरदा शासकीय विद्यालय में डाइट अछोटी, दुर्ग के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्टोरी टेलिंग, स्पीड रीडिंग, मैथ्स मैजिक, स्पीड कैलकुलेशन एवं सामान्य ज्ञान क्विज में विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षताओं का आकलन किया गया। प्रतियोगिताएं विद्यालय, संकुल एवं जोन स्तर से होते हुए विकासखंड स्तर तक पहुंची हैं। चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विभिन्न विधाओं में माही निषाद, साधना पटेल, एकता, आरुषि बंजारे, पायल, वासुदेव, बलराम साहू, साक्षी साहू एवं फलेश्वरी साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज कुमार साहू ने किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथर्व शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में विषय की समझ, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति रुचि विकसित करना है।







