दुर्ग।जिले में डीजल ,पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता*

 

*-जिला प्रशासन ने नागरिकों से धैर्य रखने और अफवाहों से बचने की अपील की*

 

दुर्ग, 15 मई 2026/ जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिले के 189 पेट्रोल और डीजल पंपों पर तेल कंपनियों द्वारा निरंतर आपूर्ति जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में पेट्रोल का 1421 किलोलीटर और डीजल का 1678 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो अगले 5 दिनों से अधिक की आवश्यकता के लिए पर्याप्त है। जिले में पेट्रोल की दैनिक औसत खपत 293 किलोलीटर और डीजल की 374 किलोलीटर है। अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा सामान्य से दोगुना ईंधन खरीदने से कुछ पंपों पर अस्थायी दबाव की स्थिति बन रही है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ईंधन की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक संग्रहण न करें और केवल आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें। तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर सभी पंपों पर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुरकी रिपोर्ट। *विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का…

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय*   *- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।