पिता के स्मृति में कातुलबोर्ड स्कूल को मध्यान्ह भोजन हेतु 100 थाली भेंट
राजपूत क्षत्रिय महासभा को भी 11हजार भूमि, भवन के लिए
दुर्ग। सामाजिक कार्य, जनसहयोग के लिए ऐसे बहुत से लोग, समाजिक संस्था होते है, जो समय समय पर सहयोग करते है, लेकिन अपने पारिवारिक सदस्य के दिवंगत आत्मा के स्मृति को चिरस्थाई बनाने सतत सामाजिक सरोकार से जुड़े मानवीयता से भरे कार्य करने वाले यदा, कदा ही होते है। ऐसे ही दुर्ग शहर के समाजसेवी, राजपूत समाज के प्रदेश पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने अपने स्मृतिशेष पिता बंशी सिंह के तृतीय पुण्यतिथि अवसर पर प्राथमिक शाला, प्राथमिक एवम माध्यमिक स्कूल कातुल बोर्ड में बच्चो के मध्यान्ह भोजन हेतु 100 नग थाली भेंट की। इसी क्रम में वरिष्ठ जनों को वृद्धाश्रम में भोजन के अलावा राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह के प्रस्तावित भूमि,भवन मद में 11 हजार का सहयोग किया गया।
इस अवसर पर संस्था की प्रधान पाठिका श्रीमती व्ही. एन. हेमलता , श्रीमती उषा सिन्हा , श्रीमती तेजिंदर कौर , श्रीमती अनिमा शर्मा , परिवार के सदस्यों में सत्येन्द्र राजपूत, अनिमेष सिंह, आर्यन सिंह, आयुष सिंह, आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहकर नेक काज के साक्षी बने। ज्ञात हो की प्रतिवर्ष दिवंगत पत्नी श्रीमती शारदा देवी के पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकार से जुड़े सामाजिक संस्थाओं, जरूरतमंदों को सहयोग करते आ रहे है। अनुकरणीय सहयोग के लिए महासभा, शाला परिवार ने आभार माना।




