लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में संकुल एवं शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
।ननकटठी।
दिनांक 27।6। 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा प्रांगण में संकुल एवं शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्रीमती भुवनेश्वरी कुर्रे,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हरि ओम सार्वे,सदस्य गण , पालक गण ,प्राचार्य महोदय श्रीमती किरण साहू, शाला की प्रधान पाठक श्रीमती संध्या सेंगर ,संकुल समन्वयक आनंद कुमार तिवारी, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती श्वेता ठाकुर , समस्त शाला के शिक्षक गण , बालक बालिकाएं उपस्थित थे।
कक्षा छठवीं एवं पहली कक्षा के नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।






