शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ननकटठी के प्रांगण में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम अत्यंत हर्ष और उल्लास साथ मनाया गया जिसमें सरपंच ग्राम ननकटठी श्रीमती सुशील साहू,उप सरपंच श्री रवि साहू SMC अध्यक्ष द्रोपदी राजपूत एवं समस्त वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रैली निकालने के पश्चात ध्वजारोहण किया गया ।एवं छात्रों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा प्राचार्य श्रीमती वर्षा देवांगन,समस्त स्टाफ एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।







