दुर्ग। वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 7 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

*’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 7 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम*

*-कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश*

दुर्ग, 28 जुलाई 2026/ संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण राज्य में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में ’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण के अंतर्गत 07 से 15 अगस्त 2026 तक (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) विभिन्न देशभक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिले के सर्व विभाग प्रमुखों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के तहत, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालयों सहित सभी स्कूल और कॉलेजों में ध्वजारोहण के पश्चात व्यापक स्तर पर राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। अभियान की अवधि के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, मशाल रैली, देशभक्ति गीत, विचार गोष्ठी एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, 14 अगस्त को वंदे मातरम पर आधारित प्रदर्शनी तथा शाम को पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वंदे मातरम ऑडियो-वीडियो बूथ भी स्थापित किए जाएंगे, जहां आम जन अपनी आवाज में रिकॉर्डिंग कर अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

  • Related Posts

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

        *दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त* *श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की – विधायक ललित…

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।