दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आईटी पार्क का लोकार्पण।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*नगर वासियों से किये वादे हुए पूरे*

 

*-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आईटी पार्क का लोकार्पण*

 

*-युवाओं को मिली तकनीकी विकास की बड़ी सौगात*

 

दुर्ग, 31 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को तकनीकी विकास और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए सिविल लाईन्स स्थित आईटी पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने से पूर्व आईटी पार्क का उद्घाटन किया। सिविल लाईन्स स्थित यह आईटी पार्क लगभग 3,900 वर्ग मीटर भूमि पर निर्मित किया गया है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 2,907.26 वर्ग मीटर है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस आईटी पार्क में 40 बड़े ऑफिस रूम, पांच बड़े हॉल, मैस सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरा परिसर बाउंड्रीवॉल से घिरा हुआ है, जिसमें यहां कंपनियों के संचालन के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया गया है। देश के विभिन्न 40 आई कम्पनियों ने यहां एमओयू के मुताबिक कार्य आरंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आईआईटी भिलाई और प्रदेश शासन के सहयोग से इस आईटी पार्क निर्माण किया गया है। वर्तमान मेें 40 आई कम्पनियां कार्यरत् है तथा भविष्य में 100 कम्पनियों के साथ कार्य करने हेतु अपनी सहमति जताई है। विगत वर्ष की गई घोषणा आज आईटी के शुभारंभ के साथ पूरी हुई है। इससे युवाओं के लिए तकनीकी ज्ञान एवं विकास की राह आसान होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आईटी पार्क के शुरू होने से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र तकनीकी नवाचार और डिजिटल प्रगति के नए केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और नवाचार के अवसर मिलेंगे। आईटी पार्क में शुरुआती चरण में 40 कंपनियों ने आने की सहमति दी है। इसके लिए आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एमओयू भी किया जा चुका है। भविष्य में परिसर का विस्तार कर यहां 100 से अधिक कंपनियों और स्टार्टअप को स्थान देने की योजना है। आईटी पार्क की स्थापना को जिले में रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आयुक्त जनसंपर्क श्री रजत बंसल, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रभात मलिक, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एसएसपी श्री विजय अग्रवाल, आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।