दुर्ग। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना।एमजीएनआरईजीए। के अंतर्गत लेखा परीक्षण दल द्वारा किया गया निरीक्षण।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीए) के अंतर्गत लेखापरीक्षा दल द्वारा किया गया निरीक्षण*

*- योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन तथा निधि प्रवाह से संबंधित अभिलेखों का किया गया गहन परीक्षण*

दुर्ग, 20 मार्च 2026/ जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीए) के अंतर्गत विशेष लेखापरीक्षा (स्पेशल ऑडिट) का निरीक्षण 19 मार्च से 21 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह निरीक्षण वर्ष 2025-26 में संचालित कार्यों एवं समवर्ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। गठित लेखापरीक्षा दल में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संजय कुमार टीम लीडर के रूप में शामिल हैं। उनके साथ वरिष्ठ लेखाकार रणवीर कुमार सुमन एवं लोक लेखा अधिकारी मधुसूदन साने भी दल का हिस्सा हैं। टीम द्वारा योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन तथा निधि प्रवाह से संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कार्यों से संबंधित फाइलें, रजिस्टर, वाउचर एवं अन्य दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण कर योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया गया। सामान्य वित्तीय नियम (जीएफआर) 2017 नियम 39 के तहत अधीनस्थ प्राधिकरणों को लेखापरीक्षा दल को सभी आवश्यक अभिलेख, रिपोर्ट एवं भुगतान विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के क्रम में जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में निजी डबरी निर्माण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।