दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

*जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी*

*- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली बैठक, पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी के दिए निर्देश*

*- धान खरीदी अवधि में मिलर्स को नहीं मिलेगी उठाव की अनुमति*

*- धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 जनवरी तक चलेगी*

दुर्ग, 14 नवम्बर 2026 / जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से होने जा रहा है। आगामी धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज साइंस कॉलेज में नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 123 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 21 नवीन उपार्जन केंद्र शामिल हैं। जिले में धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 जनवरी तक चलेगी। गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में शासन द्वारा इस वर्ष महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किया गया है। इसके तहत यदि कोई किसान अपने कुल दर्ज रकबे के अनुपात में कम धान लेकर भी उपार्जन केंद्र पहुंचता है, तब भी उसे पूरे रकबे के आधार पर आदान सहायता की राशि प्रदान की जाएगी।

धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत एवं फार्मर आईडी प्राप्त किसानों से निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान का उपार्जन किया जाएगा। धान में अधिकतम 17 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य होगी। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाई जाएगी। इसके लिए मार्कफेड द्वारा फिंगरप्रिंट एवं आइरिस डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। किसान 15 जनवरी तक की अवधि के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

*टोकन और पंजीयन की होगी पारदर्शी व्यवस्था*

टोकन व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि किसानों को 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन ऐप के माध्यम से तथा शेष 30 प्रतिशत टोकन समितियों के माध्यम से जारी किए जाएंगे। इससे उन किसानों को भी सुविधा मिलेगी, जिनके पास स्मार्टफोन अथवा अन्य डिजिटल साधन उपलब्ध नहीं हैं। वे संबंधित समिति में पहुंचकर आसानी से टोकन प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित भूमि रकबे के आधार पर टोकन की पात्रता तय की गई है। इसके अनुसार 2 एकड़ से कम रकबे वाले किसानों को एक टोकन, 2 से 10 एकड़ तक के किसानों को दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को तीन टोकन दिए जाएंगे।

*बारदाना प्रबंधन एवं स्टॉक की नियमित होगी निगरानी*

धान खरीदी के दौरान बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों में नए एवं पुराने बारदानों का स्टॉक बनाए रखने को कहा। साथ ही बारदानों की कमी की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*धान के स्टैक अलग-अलग बनाने के निर्देश*

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने उपार्जन केंद्रों में धान की बोरियों का व्यवस्थित तरीके से स्टैक लगाने के निर्देश दिए, ताकि भौतिक सत्यापन के दौरान बोरियों की गिनती में आसानी हो। उन्होंने मोटा, पतला, सरना एवं अन्य किस्मों के धान के लिए अलग-अलग स्टैक तैयार करने को कहा। इसके अलावा खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारियों को पीवी ऐप एवं खरीदी केंद्र स्मार्ट मूल्यांकन पोर्टल (पीसीएसएपी) में आवश्यक प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण कर पीवी ऐप में निरीक्षण प्रतिवेदन अपडेट करने को भी कहा।

*धान खरीदी अवधि में मिलर्स को नहीं मिलेगी उठाव की अनुमति*

धान खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। इसके तहत धान खरीदी की पूरी अवधि यानी 15 नवंबर से 15 जनवरी तक किसी भी मिलर को धान उठाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। पिछले वर्षों में धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा उठाव किए जाने से रीसाइक्लिंग एवं अनियमितताओं की आशंका बनी रहती थी। इस बार पहले शत-प्रतिशत धान की खरीदी एवं उसका सुरक्षित संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

बैठक में कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे आज ही अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने पेयजल, शौचालय, फेंसिंग, तौल कांटे सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच कर कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें और खरीदी का कार्य सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, खाद्य अधिकारी श्री अनुराग भदौरिया, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड श्री राहुल कुमार, जिला सहकारी बैंक के श्री हृदेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    *वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती* *विधायक ललित चंद्राकर ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, कहा…

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    *बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक* दुर्ग, 15 नवम्‍बर 2026 /…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    दुर्ग।स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहूति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका जी।

    दुर्ग।स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहूति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका जी।

    दुर्ग। जिले में धान खरीदी महा अभियान का शुभारंभ

    दुर्ग। जिले में धान खरीदी महा अभियान का  शुभारंभ

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग।  जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।