दुर्ग। जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, बिना अनुमति नहीं मिलेगा अवकाश।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, बिना अनुमति नहीं मिलेगा अवकाश*

 

*- विशेष परिस्थितियों पर ही किया जाएगा अवकाश स्वीकृत*

 

दुर्ग, 17 अप्रैल 2026/ जनगणना 2027 के तहत जिले में कार्य प्रक्रियाधीन है। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा।छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग (नवा रायपुर) के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा जारी परिपत्र के तहत जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं गणना 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में जनगणना 2027 राष्ट्रीय कार्य को सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जनगणना कार्य में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश लेने से पहले कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। विशेष परिस्थितियों में जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन करने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। पूर्व में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वीकृत अवकाश भी मान्य नहीं होगा और इसके लिए पुनः आवेदन कर कलेक्टर से अनुमोदन लेना आवश्यक किया गया है। सभी कार्यालय प्रमुखों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को अन्य सभी कार्यों की तुलना में सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य समय पर पूरा हो सके।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।