दुर्ग। ग्राम सेलूद में नवजात शिशुओं के माताओं को मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने वितरण किया पोषण किट।

*सेवा संकल्‍प अभियान-*
*नवजात शिशुओं के माताओं को मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने वितरण किया पोषण कीट*

दुर्ग, 05 अक्टूबर 2026 / महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन परियोजना द्वारा ग्राम सेलूद में सेवा संकल्‍प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्‍द्र यादव ने गर्भ से ही शिशुओ के संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे के अच्छे संस्कार और व्यक्तित्व की नींव गर्भावस्था से ही प्रारंभ होती है। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा की सेवा संकल्प अभियान के तहत आज पाटन विकासखंड के सेलूद में आयोजित आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुआ। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत नवजात शिशुओं की माताओं एवं गर्भवती माताओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
आंगनबाड़ी केंद्र हमारे नन्हे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास की मजबूत नींव हैं। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज की आधार हैं। उन्होंने कहा कि लव-कुश तथा रावण-विभीषण एक ही मां की संतान थे, लेकिन उनके गुण और संस्कार अलग-अलग रहे। इससे स्पष्ट होता है कि गर्भावस्था के दौरान मां का खुश, स्वस्थ और सकारात्मक रहना गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पहले गर्भ संस्कार की परंपरा परिवार स्तर पर निभाई जाती थी, लेकिन अब सरकार भी इस दिशा में विशेष ध्यान दे रही है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा पौष्टिक किट प्रदान की जा रही है। उन्होंने पुंसवन संस्कार, गोद भराई, अन्नप्राशन और स्वस्थ शिशु जैसी गतिविधियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मंत्री श्री यादव ने लोगों से आह्वान किया कि पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाये। मंत्री ने कहा कि घर का वातावरण बच्चे के स्वास्थ्य, व्यवहार और संस्कारों पर सीधा प्रभाव डालता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को से कहा कि सकारात्मक विचार और अच्छा साहित्य गर्भस्थ शिशु के संस्कार निर्माण में सहायक होते हैं। मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार का नशा बनता जा रहा है। अभिभावकों को स्वयं मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचते हुए बच्चों को भी इसके संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधायुक्त बनाने के लिए उपस्थित लोगों से खिलौना दान करने की अपील की, ताकि बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में “हर मुनगा घर-घर मुनगा” का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, सरपंच खिलेश मार्कण्डेय तथा जितेंद्र वर्मा, सुरेन्‍द्र कौशिक, छाया वर्मा, दिलीप साहू, हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, दिव्या कलिहारी, तिलोत्तमा मोदघरे, राकेश साहू, रानी बंछोर, खेमीन साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction