दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार,पोटिया कला वार्ड क्रमांक 53,54 द्वारा 31 मई 2026 को नशा मुक्त जन जागरण रैली एवं दीप दीप महायज्ञ का आयोजन ।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

दुर्ग में नशा मुक्त जनजागरण रैली व दीप महायज्ञ 31 मई को युवाओं को जागरूक करने की अपील अखिल विश्व गायत्री परिवार, पोटियाकला वार्ड क्रमांक 53-54 द्वारा 31 मई 2026 को नशा मुक्त जनजागरण रैली एवं दीप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। कार्यक्रम शीतला माता मंदिर, पोटियाकला-दुर्ग में आयोजित होगा, जहां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनजागरण रैली निकाली जाएगी और दीप महायज्ञ के माध्यम से स्वस्थ व संस्कारित समाज निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे स्वच्छता अभियान से होगी। दोपहर में भोजन प्रसादी वितरण और शाम को जनजागरण रैली आयोजित की जाएगी, जिसके बाद दीप महायज्ञ व उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होगा। साथ ही सुबह 8 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त समाज के इस अभियान को सफल बनाएं। सभी से पांच दीपक और अगरबत्ती लाने का आग्रह भी किया गया है।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।