दुर्ग ।माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया*

 

दुर्ग, 07 अप्रैल 2026 / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के 07 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन माननीय श्री मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के न्यायालय कक्ष में अपराह्न 03:30 बजे संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय श्री न्यायाधीश रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के समग्र जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विधिक ज्ञान, निष्पक्षता एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना एवं उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके भावी जीवन हेतु शुभकामनाएँ दी। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने अभिव्यक्त किया कि न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा का न्यायिक जीवन उत्कृष्टता, निष्ठा और न्याय के प्रति अटूट समर्पण से परिपूर्ण रहा है, वे अपने कार्यकाल के दौरान स्पष्टता, संतुलित दृष्टिकोण तथा विधि के शासन के प्रति सम्मान के लिए जाने जाते हैं और अपने सम्पूर्ण न्यायिक जीवन में न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा अपनी शालीनता, अनुशासनात्मक दृष्टिकोण एवं संस्था के प्रति गहरे सम्मान के लिए विख्यात रहे हैं। उनके निर्णय न केवल विधिक विवेचन तक सीमित रहे, बल्कि उनमें न्याय की मानवीय समझ भी परिलक्षित होती रही है। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने यह भी कहा कि उनके निर्णयों ने व्यवस्था को सुदृढ़ किया तथा उनका आचरण युवा न्यायिक अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बना और अपने कार्यकाल में न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने विधि के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उल्लेखनीय निर्णय दिए, कुल 9,800 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया, जिनमें 238 ए.एफ.आर. निर्णय भी सम्मिलित हैं, ये आंकड़े मात्र संख्यात्मक उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि उनके न्यायिक दृष्टिकोण एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में ईश्वर, माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं समस्त माननीय न्यायाधीशगण, परिवार, न्यायिक अधिकारीगण, सहयोगियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।

उल्लेखनीय है कि माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा का जन्म 08 अप्रैल, 1964 को अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में हुआ, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय बहुउद्देश्यीय विद्यालय, अंबिकापुर से प्राप्त की, तत्पश्चात अंबिकापुर महाविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर से विधि शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1994 में उन्होंने व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-II के रूप में न्यायिक सेवा प्रारंभ की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने घरघोड़ा, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में विभिन्न पदों पर कार्य किया एवं कॉमर्शियल कोर्ट के प्रथम न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे हैं। उन्होंने जगदलपुर, बिलासपुर एवं रायपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में भी सेवाएं प्रदान की।

माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने माननीय उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार न्यायिक एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के अतिरिक्त निदेशक के पद पर प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। दिनांक 23 जनवरी 2024 को वे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए तथा 12 दिसंबर 2025 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, माननीय श्री न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के परिवार के सदस्यगण, महाधिवक्ता, अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, अधिवक्तागण, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कर्मियों की कार्यशाला*   दुर्ग, 30 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पुनः प्रसारित*   *मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सुशासन तिहार की तैयारियों एवं विभागवार समीक्षा बैठक ली*   *- आम जनता की सुविधाओं पर फोकस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग विधायक श्री ललित चंद्राकर 40 दिन के बंगाल प्रवास के बाद आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    दुर्ग विधायक श्री ललित चंद्राकर 40 दिन के बंगाल प्रवास के बाद आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    दुर्ग। छात्र हित और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, व्याख्याता का निलंबन बहाल।

    दुर्ग। शासकीय कार्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर व्याख्याता निलंबित।