दुर्ग ।जिले के 29 शासकीय स्कूलों में जर्जर शौचालयों की जगह बनेंगे अत्याधुनिक नए बालिका शौचालय।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*जिले के 29 शासकीय स्कूलों में जर्जर शौचालयों की जगह बनेंगे अत्याधुनिक नए बालिका शौचालय*

 

*-1.26 करोड़ रूपए से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति*

 

दुर्ग, 17 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुविधा और स्वच्छता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा एक बड़ी प्रशासनिक पहल की गई है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थित ऐसे 29 शासकीय विद्यालयों को चिन्हित किया गया था, जहाँ पुराने शौचालय पूर्णतः जर्जर और अनुपयोगी हो चुके थे। इन स्थानों पर अब स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा अन्य संबद्ध मदों के समन्वय से नए एवं सर्वसुविधायुक्त बालिका शौचालयों के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री बी.के. दुबे द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस समेकित परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर कुल 4.37 लाख रूपए की लागत आएगी। इस प्रकार सभी 29 स्कूलों के लिए कुल 1 करोड़ 26 लाख 73 हजार की तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉकवार स्वीकृत शालाओं में दुर्ग विकासखंड के अंतर्गत कुल 05 स्कूलों में नए बालिका शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिसकी कुल लागत 21.85 लाख रूपए है। जिनमें शासकीय प्राथमिक शाला चंदखुरीभाटा, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला ननकठी, शासकीय प्रोन्न्त प्राथमिक शाला थनौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरएमएसए बीरेझर और शासकीय हाई स्कूल गनियारी शामिल हैं। इसी प्रकार धमधा विकासखंड के अंतर्गत कुल 16 स्कूलों में नए निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत 69.92 लाख रूपए है। इस ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तुमाकला, शासकीय प्राथमिक शाला पेण्ड्रावन, शासकीय प्राथमिक शाला सहगांव, शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एसएसए सांकरा, शासकीय प्राथमिक शाला बीरझापुर, शासकीय प्राथमिक शाला जटागर्रा, शासकीय प्राथमिक शाला दरगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक उन्नत माध्यमिक शाला माटरा, शासकीय हाई स्कूल सिलतरा, शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर खिलोरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एसएसए बिरेझर, शासकीय हाई स्कूल बीरेझर धमधा, शासकीय प्राथमिक शाला देवरीझाल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरहापुर तथा शासकीय प्राथमिक शाला नरधा शामिल हैं। इसी क्रम में पाटन विकासखंड के अंतर्गत कुल 08 स्कूलों में नवीन शौचालयों की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत 34.96 रूपए लाख है। इस ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक शाला पण्डर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़पेन्ड्री, शासकीय हाई स्कूल फेकारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करेला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला असोगा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला औंधी, शासकीय प्राथमिक शाला पहंदा (अ) और शासकीय पूर्व माध्यमिक उन्नत माध्यमिक शाला पातोरा शामिल हैं। जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण पहल से ग्रामीण अंचल की छात्राओं को शाला परिसर में ही एक स्वच्छ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे स्कूलों में स्वास्थ्य व स्वच्छता के मानकों में गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction