दुर्ग ।ग्राम महमरा में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने किया शुभारंभ।

*ग्राम महमरा में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन*

*दुर्ग ग्रामीण।* ग्राम महमरा में यंग स्टार कबड्डी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर जी ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजेश साहू जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

विधायक जी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं है, यह अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और युवा शक्ति को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। कबड्डी हमारा परंपरागत खेल है जो शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करता है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।इस अवसर पर अँचल के ख्याति प्राप्त टीम ने भाग लिया ।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती नर्मदा ठाकुर जी, उपसरपंच श्री केवल निषाद जी, भाजपा नेता श्री शिव निषाद जी, पंचगण श्री हृदय निषाद जी, श्रीमती लालेसरी ठाकुर जी, श्रीमती उषा निषाद जी, श्रीमती तेमेस्वरी निषाद जी, श्री खेमलाल साहू जी, श्री फगवा निषाद जी, श्री सिरोतन साहू जी, श्री निक्की साहू जी, श्री हनिस नेताम जी, श्री लक्की निषाद जी, श्री राहुल साहू जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।