दुर्ग ।गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर दिया जन भागीदारी का संदेश।

 

*सेवा संकल्प अभियान-*

*गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान*

 

*-स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर दिया जनभागीदारी का संदेश*

 

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा डिपरा पारा स्थित शास्त्री चौक में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अभियान का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर दुर्ग के निर्माण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब तक हर नागरिक अपने आसपास की सफाई के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक एक पूर्णतः स्वच्छ शहर की कल्पना अधूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री श्याम शर्मा, निगम आयुक्त लीना कोसम, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले ने श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की और शहरवासियों को स्वच्छता एवं सेवा का स्पष्ट संदेश दिया।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।