दुर्ग स्वतंत्रता दिवस की तैयारीयों का किया गया अंतिम रिहर्सल।

*स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का किया गया अंतिम रिहर्सल*

*- परेड द्वारा मार्चपास्ट एवं सलामी*

*- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

*- जिला आयुष अधिकारी ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका*

दुर्ग 13 अगस्त 2026 / जिला मुख्यालय में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल की मौजूदगी में तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम बटालियन ग्राउंड में प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण एवं सलामी की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनों का अभिवादन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन, ध्वजारोहण, मार्चपास्ट, हर्ष फायर एवं फोटो सेशन सहित समारोह की विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। प्लाटून कमांडर श्री नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों ने मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। रिहर्सल के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह की तैयारियों को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत धीर सहित बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।