दुर्ग।सुशासन से विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावजी।।

*सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

*- जामुल को 19 करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात*

*- मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा*

दुर्ग, 22 नवंबर 2026/ नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने गजमाला पहनाकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जामुल क्षेत्र के विकास के लिए 19 करोड़ 63 लाख 6 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुशासन में विकास कार्यों को गति मिली है और जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जामुल नगरपालिका को पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं एवं मदों से कुल 54 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उनकी शुरुआत अगले दिन से ही करने तथा कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं करने को कहा , ताकि नागरिकों को जल्द सुविधाएं मिल सकें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा दो वर्ष के बकाया बोनस जैसी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपये सीधे उनके खातों में दिए जा रहे हैं। लाभार्थियों को अब तक 32-32 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा हर माह 5 किलो चावल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को जामुल के विकास के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग देने और आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जामुल नगरपालिका को पूर्व में भी विभिन्न मदों एवं 15वें वित्त आयोग के तहत राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने क्षेत्र में कॉलेज, अस्पताल, मंगल भवन, पेयजल सुविधा तथा लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही सड़क सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण, डामरीकरण एवं फोरलेन निर्माण से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी दी। सांसद श्री विजय बघेल ने भी स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास में उनके प्रयासों एवं योगदान को याद किया।

*96 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

नगर पालिका परिषद जामुल में कुल 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनकी स्वीकृत राशि 18 करोड़ 32 लाख 87 हजार रुपये है। इनमें अधोसंरचना मद के 82 कार्यों के लिए 648.95 लाख रुपये, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत एक कार्य के लिए 8 करोड़ 48 लाख 48 हजार रुपये तथा 15वें वित्त आयोग मद के 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ 35 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत एक कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 1 करोड़ 30 लाख 19 हजार रुपये है। इस प्रकार भूमिपूजन एवं लोकार्पण के माध्यम से कुल 19 करोड़ 63 लाख 6 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात जामुल नगरवासियों को मिली।

इस अवसर पर सीएसआईडीसी अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, पूर्व विधायक श्री सावला राम डहरे, श्री पुरुषोत्तम देवांगन, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वरसिंह ठाकुर, श्री अशोक साहू, श्री रामजी भारती, श्रीमती पूनम शुक्ला, श्री प्रशांत (बंटी) गुप्ता सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    *कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश* दुर्ग 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह…

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    *बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर* *- पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बनेगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।सुशासन से विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावजी।।

    दुर्ग।सुशासन से विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही  राशि, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण सावजी।।

    Unlocking the Secrets: How Casino Comps Enhance Your Gaming Experience

    A Revolução das Heroínas: Como os Personagens Femininos Evoluíram nos Jogos

    Unlocking Betting Exchanges: A New Era Beyond Traditional Bookmakers

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

    दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।