दुर्ग। बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर।।

*बीआईटी दुर्ग में भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस आयोजित, मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा में विज्ञान शिक्षा पर दिया जोर*

*- पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से बनेगा विकसित भारत*

दुर्ग, 19 नवम्बर 2026/ स्थानीय भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) कॉलेज में आयोजित भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, लोकपरंपराओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्व पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान श्री यादव ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के विषय पर आयोजित विशेष परिचर्चा में भी सहभागिता की।

कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी मातृभाषाओं में विज्ञान एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने से ज्ञान-विज्ञान की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक सोच का समन्वय ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मुख्य आधार बनेगा।

इस गरिमामय आयोजन में अकादमी की ओर से प्रोफे. जी. डी. शर्मा, प्रोफे. राणा प्रताप सिंह, प्रोफे. एन. पी. चौबे, वरिष्ठ शिक्षाविद श्री आई. पी. मिश्रा, बीआईटी प्राचार्य डॉ. अनूप मिश्रा, कुलपति डॉ. एन. सी. गौतम, डॉ. स्मिता सेलोट तथा दुर्ग निगम सभापति श्री श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चांवल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश।

    *कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभाकक्ष में ली राइस मिलर्स की बैठक, चावल जमा कराने और टैगिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश* दुर्ग 19 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह…

    दुर्ग।दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कांपोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण।

    *दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कॉम्पोजिट बिल्डिंग, मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण* *- पुराने कलेक्ट्रेट भवन का होगा जीर्णाेद्धार, नई कॉम्पोजिट बिल्डिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Unlocking the Secrets: How Casino Comps Enhance Your Gaming Experience

    A Revolução das Heroínas: Como os Personagens Femininos Evoluíram nos Jogos

    Unlocking Betting Exchanges: A New Era Beyond Traditional Bookmakers