*रिसाली मंडल में दीपावली मिलन समारोह संपन्न*
*शामिल हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, नगरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं*
*दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है…*
*सांसद विजय बघेल*
*दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है…*
*विधायक ललित चंद्राकर*
*रिसाली:* भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक शामिल होकर नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर रुआबांधा वार्ड-03, रुआबांधा वार्ड-06, तालपुरी बी ब्लॉक वार्ड-01 एवं आशीष नगर वार्ड-25 में आयोजित चारों दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही देव उठनी एकादशी व छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई रोशनी फैली है और भाजपा का कार्यकर्ता ही इस रोशनी को हर घर तक पहुंचाने का काम कर रहा है। उन्होंने सभी वार्डवासियों से आह्वान किया कि इस दीपावली पर हम सभी मिलकर अपने समाज को संगठित, स्वच्छ और सशक्त बनाने का संकल्प लें।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है। भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, और इस दीपावली पर हम सभी को एक संकल्प लेना है कि अपने वार्ड, अपने शहर और अपने प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाएं।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह भाजपा की संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं के आपसी जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर वार्ड में जिस उत्साह और एकजुटता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि त्योहारों की इस खुशी को संगठन की मजबूती में बदलें और हर बूथ को मजबूत कर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएं।
इस अवसर पर , रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, शिव चंद्राकर, मंडल प्रभारी शिवेन्द्र परिहार, पार्षद सारिका साहू, प्रेम साहू, शीला नारखड़े, सविता धवज, मनीष यादव, बाबी दास, विक्की सोनी, सचिन गोस्वामी, वार्ड प्रभारी गायत्री वर्मा, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, सहप्रभारी आयुषी पाण्डेय, रीता मेंश्राम, अनिकेत यादव, सुनील साहू, रजनीश श्रीवास्तव, पप्पू तिवारी सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।





