दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

*अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव*

दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरूण साव रविवार की रात्रि अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह में स्कूल शिक्षा, गामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव और सांसद श्री विजय बघेल भी सम्मिलित हुए।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि समाज सेवा अग्र बंधुओं के संस्कार में है। महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकता, सहयोग और सेवा का संदेश दिया। उनका जीवन परोप्कार, सद्भाव और समानता की मिसाल है। उनका संदेश सम्पूर्ण मानवता हेतु प्रेरणादायी है। उन्होंने हमेशा सत्य, अहिंसा और समानता को जीवन का मूल मंत्र माना। आज भी अग्रसेन समाज के सिद्धांत सामुहिक सहयोग, न्याय और सामाजिक उत्थान की राह दिखाते है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अग्रसेन महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सम्पूर्ण समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने स्मरण कराया कि सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने महाराजा अग्रसेन ने समाज में एक ईट और एक रूपए की अनूठी परम्परा शुरू की। जिससे समाज में बंधुत्व और समाज की भावना को बढ़ावा मिला। आज भी यह समाज निरंतर अग्रसर है। सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि ईमानदारी से सेवा समाज का धर्म है। यह धारा अविरल चलती रहे, जिससे प्रेरित होकर अन्य समाज भी सेवा की भावना को आत्मसात कर सके। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को अग्रसेन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिथियों ने अग्रवाल समाज अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वालों और समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित किया। समारोह में नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री देवनारायण चन्द्राकर एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिक, अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    *ग्राम कातरो में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का किया सम्मान* दुर्ग ग्रामीण विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।