दुर्ग।सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर।

*सेवा ही संकल्प: सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर*।

*स्वास्थ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिनों व स्वास्थ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान*….

*दुर्ग / नगपुरा, सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सिविल अस्पताल नगपुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों, एम.टी. एवं हितग्राहियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा* कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सेवा है और हमारी सरकार का संकल्प है कि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। गांव-गांव में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका अतुलनीय है। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए स्वस्थ भारत का निर्माण जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री श्री गिरेश साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री ओमेश्वर यादव जी, श्री सुखदेव देवांगन जी, श्री देवेन्द्र साहू जी, बी.एम.ओ. श्री देवेन्द्र किशोर बेलचंदन जी, डॉ. श्रीमती ज्योति ध्रुव जी, खुरसूल सरपंच श्रीमती सुनीता लहरी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ती कटघोरे जी, डॉ. नरेन्द्र जैन जी सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहनें, स्टाफगण एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।