भिलाई कवि ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल की कृति गाथा महाराणा प्रताप की, को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान ,खानदेश राजपूत सेवा मंडल पुणे में दिया प्रशंसा पत्र।

: *कवि ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल की कृति “गाथा महाराणा प्रताप की” को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, खान्देश राजपूत सेवा मंडल पुणे ने दिया प्रशंसा पत्र*

 

*भिलाई / पुणे।* भिलाई के लब्ध प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल की ऐतिहासिक पद्य कृति *”गाथा महाराणा प्रताप की”* को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संगठन *खान्देश राजपूत सेवा मंडल, पिंपरी-चिंचवड, पुणे-शहर* ने इस कृति के लिए कवि को आदरपूर्वक प्रशंसा एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित किया है।

 

मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह संगठन के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव और सौभाग्य का विषय है कि भुवाल जी ने अपनी उत्कृष्ट ऐतिहासिक एवं काव्यमयी कृति भेंट की है। यह वंदनीय रचना राष्ट्र गौरव, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, अटूट संघर्ष और सनातन संस्कृति के मान-रक्षण की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।

 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में अनुभाग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भुवाल जी ने अपनी लेखनी को मातृभूमि के गौरवशाली इतिहास के संवर्धन में समर्पित किया है, जो अत्यंत अनुकरणीय है। उन्हें प्राप्त गरिमामयी अलंकरण *’साहित्य शिरोमणि’, ‘वसुंधरा’, ‘माँ शारदे’ एवं ‘शेखावाटी सम्मान’* उनकी साहित्यिक विद्वता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

 

मंडल ने कहा कि यह कृति समाज और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज एवं अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी। मंडल परिवार ने कवि के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यशस्वी साहित्यिक यात्रा की मंगल कामना की है।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।