। देवांगन परमार्थ समिति रामनगर के महिलाओं ने श्री राम जानकी मंदिर में मनाया तीज महोत्सव।
एंकर।देवांगन परमार्थ सेवा समिति की लोकेश्वरी बनी तीज क्वीन एवं उप विजेता कीर्ति प्रभा, स्वच्छता, हरियाली एवं जल संरक्षण का दिया संदेश, एवं तीजा उपवास के महत्व को जाना। कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया भरपूर आनन्द।
देवांगन परमार्थ सेवा समिति रामनगर ने अपना आठवां तीज महोत्सव का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण रामनगर में आयोजित किया। जिसमें रामनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले देवांगन परिवारो की महिलाएं शामिल हुई। तीज मिलन महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन जी थे। उन्होंने समाज के भवन में बाउंड्री वॉल एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की।सर्व प्रथम कुल देवी मां परमेश्वरी कि आरती पूजा कि गई । तत्पश्चात कार्यक्रम कि शुरूआत हुई जिसमे बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रथम प्रिती देवांगन, चुडी़ पिन प्रतियोगिता में प्रथम यामिनी , द्वितीय दुर्गा , तृतीय अंजू,बलुन ग्लास प्रतियोगिता में प्रथम लोकेश्वरी, द्वितीय मंजू तृतीय प्रिती,गाना कि प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी ,द्वितीय कीर्ति प्रभा,तृतीय प्रिती, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम यामिनी,दितीय प्रिती , तृतीय लोकेश्वरी,बलुन फुलाओ प्रतियोगिता में प्रथम अनिता,दितीय नेहा,तृतीय प्रतिमा देवांगन रहीं , एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम लोकेश्वरी देवांगन , द्वितीय कीर्ति प्रभा देवांगन एवं तृतीय अर्चना देवांगन रही । समाज की महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेकर भरपूर आनंद लिया।




