दुर्ग।दुर्ग में राजपूत समाज की महिला मंडली द्वारा भादो तीज मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। नेहा राजपूत बनी तीज क्वीन।

_दुर्ग में राजपूत समाज के महिला मंडल द्वारा भादो तीज मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न,_

 

_नेहा राजपूत बनीं तीज क्वीन_

 

_दुर्ग।_ राजपूत क्षत्रिय महासभा रहटादह छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 1282 उपसमिति दुर्ग उत्तर के महिला मंडल द्वारा भादो तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन जवाहर नगर आशीर्वाद भवन में किया गया। महिला मंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में समाज की सौ से अधिक महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। डांस, संगीत और फनी गेम्स से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महासभा केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग बैस की धर्मपत्नी एवं उपसमिति मर्रा के महिला मंडल सचिव श्रीमती सरिता बजरंग बैस अध्यक्षता महासभा केंद्रीय महिला मंडल सचिव एवं दुर्ग जोन प्रभारी श्रीमती मधुबाला सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में महासभा के पूर्व केंद्रीय महिला मंडल सचिव श्रीमती मिनी राजपूत अतिविशिष्ठ अतिथि उपसमिति दुर्ग उत्तर के अध्यक्ष हरनारायण सिंह राजपूत उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि दुर्ग उपसमिति महिला मंडल के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण रही, _तीज क्वीन प्रतियोगिता में नेहा राजपूत को तीज क्वीन चुना गया_। _इस बार तीज क्वीन प्रतियोगिता में राजपूतानी पोशाक, समाज से संबंधित प्रश्नोत्तरी कैट वॉग रहा_

अध्यक्ष उपसमिति दुर्ग उत्तर के हरनारायण सिंह राजपूत ने कहा -_ “जब हमें संख्या बल दिखाने की जरूरत होती है तब हमारी संख्या पूरी होनी चाहिए बिना संख्या बल के कोई भी संगठन मजबूत नहीं हो सकता। हमारी उपसमिति की महिला मंडल मातृत्व शक्ति हमेशा से सक्रिय रहती है

सरिता बजरंग वैस, ने कहा – सभी बहनों का तीज “उपवास बहुत अच्छे से गया होगा ऐसी मैं सभी से उम्मीद करती हूं और आगे भविष्य में भी आप सभी बहुत अच्छे से स्वस्थ मस्त रहें, यही ईश्वर से मैं मंगल कामना करती हूं। आप सभी को तीज पर्व की हार्दिक बधाई।”

 

_नीलिमा राजपूत, महिला मंडल सचिव ने कहा -_ “हमारे महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष तीज मिलन का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज की महिलाएं एकजुट हों और हमारी संस्कृति आगे बढ़े।”

 

_मनीषा राजपूत, महिला अध्यक्ष ने कहा -_ “इस वर्ष का भादो तीज मिलन समारोह बहुत ही अच्छे से संपन्न हुआ। सभी महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।”

 

_नेहा राजपूत, तीज क्वीन ने कहा -* “मुझे तीज क्वीन बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसके लिए मैं सभी जजों और पूरी समिति की आभारी हूं।”

 

*राजपूत क्षत्रिय महासभा के इस भादो तीज मिलन समारोह में रिसाली भिलाई से कमल सर विशेष रूप से पहुंचे। भिलाई रिसाली मार्केट में कॉमर्स कोचिंग के लिए कमल सर एकेडमी विख्यात है। संचालक कमल किशोर गौतम ग्रीन वैली निवासी हैं और पिछले 25 वर्षों से एक ही स्थान पर कोचिंग संचालित कर रहे हैं। यहां PGDCA, DCA, 12वीं कॉमर्स व एडवांस कॉमर्स इंग्लिश और हिंदी दोनों मीडियम में पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के बच्चे मेरे अनुभव का लाभ लेना चाहते हैं तो निश्चिंत होकर संपर्क कर सकते हैं।*

 

आपको बतादे भादो तीज मिलन समारोह का आयोजन महिला मंडल एवं उपसमिति दुर्ग उत्तर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित था जिसके लिए सारी तैयारी उपसमिति की ओर से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने सुबह से आयोजन स्थल की व्यवस्था व भोजन व्यवस्था के लिए अपने वरिष्ठ एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से किए वही महिला मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम तैयारीयो से लेकर कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारीया में भी व्यस्त रही कुल मिलाकर आयोजन सभी दृष्टिकोणों से सफल रहा लोग सराहना करते दिखे ।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction