जामुल। जामुल में 5100 आशीर्वाद दीप से जगमगाया रावण भाठा।

 

जामुल में 5100 आशीर्वाद दीप से जगमगाया रावण भाठा*

 

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद जामुल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप का भव्य आयोजन किया गया। रावण भाठा हनुमान मंदिर के पास अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं पार्षदों द्वारा 5100 आशीर्वाद दीप जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया।

 

दीपों की रोशनी से पूरा परिसर दिवाली जैसा जगमगा उठा। आसपास का वातावरण दीपोत्सव में बदल गया। नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, पार्षदगण, महिला पार्षदों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्ष का सेवाकाल तप, त्याग और राष्ट्र समर्पण की मिसाल है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनकी यात्रा गरीब कल्याण, अंत्योदय और विकसित भारत के संकल्प की यात्रा है।

 

धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर किया है। जामुल पालिका पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करती है।

  • Related Posts

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    *मन की सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक: दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश* *- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डीएलएसए दुर्ग की पहल; न्यायिक…

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Sécurité Renforcée : Les Innovations Clés pour Protéger les Casinos en Ligne

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग।मन की से सेहत से डिजिटल सुरक्षा तक, दुर्ग में विद्यार्थियों को मिला अधिकारों, संवेदनशीलता और सुरक्षित भविष्य का संदेश

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।