*प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो का रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया 25 यूनिट रक्तदान*
*दुर्ग, 17 सितंबर।* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दुर्ग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, दुर्ग में भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर तक 25 यूनिट रक्तदान किया गया। मित्तल हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग प्रदान किया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं बैग देकर सम्मानित किया गया।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -* जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज सोनी, भाजयुमो महामंत्री श्री अनिकेत यादव, उपाध्यक्ष श्री मनीष पुनाचा, श्री उमेश कोटवानी, श्री उल्लेख साहू, श्री हर्ष चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजा महोबिया, जिला मंत्री श्री शैलेंद्र शेंडे, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ, श्री अनुपम साहू, श्री राजू जंघेल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।




